हरियाणा से कांग्रेस नेता रेणुका बिश्नोई ने पुलवामा हमले को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने पुलवामा हमले को बीजेपी का पॉलिटिकल स्टंट बताया है. उन्होंने कहा है कि चुनाव को देखते हुए पुलवामा हमले को अंजाम दिया गया, ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके. अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा जनता अब जागरूक हो चुकी है, किसी के बहकावे में नहीं आएगी. वहीं हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने रेणुका पर पलटवार करते हुए कहा कि सेना पर विश्वास न जताना देश के खिलाफ है. देश के जवानों की शहादत को स्टंट बताना शहीदों का अपमान है.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी http://bit.ly/2PmACE3
No comments:
Post a Comment