Pages

Tuesday, April 23, 2019

मनोज तिवारी के रोड शो में शामिल हुईं सपना चौधरी, देखें VIDEO

हरियाणवी अभिनेत्री और डांसर सपना चौधरी ने दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी के लिए प्रचार कर रही हैं. सोमवार को उन्होंने मनोज तिवारी के साथ रोड शो किया. इस मौके पर सपना चौधरी ने बताया कि वे अपनी दोस्ती के नाते वह चुनाव प्रचार कर रही हैं. सपना चौधरी ने साफ किया कि वे बीजेपी में शामिल नहीं हुई हैं. सपना चौधरी की राजनीति में दिलचस्पी पुरानी है. उन्होंने कुछ महीने पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी. तब ऐसी खबरें थी कि सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं. लेकिन इसके ठीक बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हुई हैं.

from Latest News हरियाणा News18 हिंदी http://bit.ly/2Poqqe8

No comments:

Post a Comment