Pages

Sunday, July 8, 2018

VIDEO: सवाल को लेकर पत्रकार पर भड़के खट्टर, कहा- बोलने की तमीज ठीक करो

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को सिरसा में 85 करोड़ 40 लाख रुपए के विभिन्‍न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया. इस दौरान जब एक पत्रकार ने सीएम से 'सीएम विंडो' को लेकर सवाल किया तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मीडियाकर्मी के साथ बहस हो गई​. दरअसल ​एक​ पत्रकार ने मुख्‍यमंत्री से ​सवाल ​पूछा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के मामले में शिकायतकर्ता को सुने बिना ही अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निपटारा कर दिया जाता है​. ​इससे अधिकतर शिकायतकर्ताओं न्याय नहीं मिल पाता​. इस सवाल को लेकर सीएम और मीडियाकर्मी के बीच बहस शुरू हो गई. सीएम ने पत्रकार को कहा कि आप कौन हैं? आपको मीडिया के एटिकेट्स पता नहीं हैं. मीडिया का काम सवाल पूछना है, आरोप लगाना नहीं है. मुझे जनता की सुनना है, मीडिया की नहीं. मीडिया केवल माध्‍यम है. आप अपने बोलने की तमीज ठीक करो. इसके बाद सीएम वहां से चले गए.

from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2MWzFzM

No comments:

Post a Comment