रेवाड़ी में चोर एक मंदिर और तीन दुकानों के ताले तोड़कर करीब एक लाख रूपए की नकदी के साथ एक लैपटॉप चोरी करके फरार हो गए. चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मैन बाजार में हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. शहर के बाराहजारी दुर्गा मंदिर और उसके आसपास की 3 तीन दुकानों में चोर ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात की अंजाम दिया. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि कैसे चोर देर रात मंदिर में ताला तोड़कर घुस गया. वहां रखे दान पत्रों से पैसे थेले में भरकर फरार हो गया. सुबह मंदिर खोलने पहुंचे पुजारी ने ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी. दुकानदारों का कहना है की पिछले कुछ दिनों में यहां क्राइम बढ़ा है. घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त करती है लेकिन यह चोरी उसके दावे की पोल खोल रही है.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी http://bit.ly/2G90dO5
No comments:
Post a Comment