हरियाणा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, लिहाजा सियासी बिसात बिछने लगी है. अब टिकटों के लिए मारामारी का दौर भी शुरू होगा. 2009 में हजकां से विधानसभा चुनाव जीतने वाले धर्मसिंह छौक्कर का दावा है कि कांग्रेस में अगर उनकी टिकट कटी तो फिर किसी को भी नहीं मिलेगा. धर्म सिंह छौक्कर के बड़े बोल यहीं नहीं थमे. उन्होंने पानीपत जिले में लोगों को संबोधित करते वक्त यहां तक कह डाला कि वो तो टिकट बांटने वालों में होंगे. इस मौके पर धर्म सिंह छौक्कर ने खुद की तुलना चौधरी भजनलाल से की. धर्म सिंह छौक्कर का कहना है कि 2009 में वो हजकां के चार विधायकों को लेकर भागे थे और इस बार जरूरत पड़ी तो 10 विधायक लेकर भागेंगे. इस तरह धर्म सिंह छौक्कर टिकट भी कांग्रेस से मांग रहे हैं और चुनाव से पहले ही ये भी जता रहे हैं कि मौका मिला तो वो दल भी बदल सकते हैं. ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या धर्म सिंह छौक्कर कांग्रेस का टिकट हासिल कर पाते हैं.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2m4fqod
No comments:
Post a Comment