OLX पर सस्ती गाड़ियों का विज्ञापन देकर दूसरे राज्यों के लोगों को नूंह जिले में बुलाकर हथियारों के बल पर लूट की वारदातों में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है. ताजा मामला नूंह थाना क्षेत्र का है. यूपी के संभल और मुरादाबाद जिले के चार लोगों से गत 4 जुलाई को करीब साढ़े 6 लाख रुपए की लूट हुई है. नूंह पुलिस ने शुक्रवार को शिकायत मिलते ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी. इन लोगों को आरोपियों ने अपना गांव झोंपड़ी बताया और कहा कि गाड़ी ईंट भट्ठे पर खड़ी है. जब ये लोग वहां पहुंचे तो आरोपियों ने मारपीट कर इनसे करीब साढ़े छह लाख रुपए लूट लिए. पीड़ितों ने नूंह पुलिस को दो दिन बाद शिकायत दी तो मामला दर्ज कर लिया गया. आरोपियों ने इन्हें डराने के लिए 4-5 फायर भी किए. कुल मिलाकर पुलिस की सख्ती और मीडिया में जागरूकता फैलाने के बावजूद OLX की आड़ में लूट की घटनाएं न केवल इलाके की साख को खराब कर रही हैं, बल्कि पुलिस की मुसीबत भी बढ़ा रही हैं.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2KXTgz5
No comments:
Post a Comment